मशहूर सिंगर सिद्धू मूसेवाला की आज ताबड़तोड़ गोलियों मारकर हत्या कर दी गई है। हत्या आज मनसा में हुई है, जहां पर मूसेवाला अपनी थार गाड़ी चलाकर जा रहे थे। गोलिया सामने की तरफ से चलाई गई है और कई राउंड फायर किए गए। मूसेवाला को सिविल अस्पताल ले जाया गया जहां पर उन्हें मृत घोषित कर दिया था।

सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद कपिल मिश्रा ने सवाल उठाया है कि आम आदमी की पंजाब पुलिस पंजाब में कानून व्यवस्था संभालने के बजाय दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के दरबार में सलाम ठोक रही है।
केजरीवाल की सत्ता का रंग पंजाब की सड़कों में दिखने लगा है
— Kapil Mishra (@KapilMishra_IND) May 29, 2022
भगवंत मान के सामने सबसे बड़ी चुनौती है पंजाब को केजरीवाल से बचाना
पंजाब अपराधियों के हवाले और पंजाब पुलिस दिल्ली में केजरीवाल के दरबार में सलाम बजा रही है#sidhumoosewala
कपिल मिश्रा ने कहा कि केजरीवाल की आम आदमी पार्टी की पंजाब सरकार ने कल सिद्धू मूसेवाला की सुरक्षा हटाई उसके बाद ये खबर पूरी मीडिया को देकर सार्वजनिक कर दी और आज हत्या होने के बाद अरविंद केजरीवाल मगरमच्छ के आंसू दिखा रहे हैं। आपको बता दे इससे पहले भी पंजाब पुलिस बीजेपी नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा को गिरफ्तार करने के लिए 20-25 लोगो के साथ उनके घर पहुंची थी और उनके पिता के साथ भी गलत तरीके से बर्ताव किया था।










