कटनी मध्य प्रदेश:विधानसभा चुनाव को देखते हुए मध्य प्रदेश के कटनी शहर में सुरक्षा और चेकिंग अपने उच्च स्तर पर दिखाई दे रही है। शहर के पुलिस अफसर दिन रात एक करके प्रदेश में शांति और कोई अनहोनी की घटना न घटे इसके लिए दिन रात एक किए हुए हैं।

मध्य प्रदेश में चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है जो की 17 नवंबर को होंगे। प्रदेश की सभी 230 विधानसभा में एक ही दिन वोट डाले जाएंगे। इसको मद्दे नजर रखते हुए शहर और प्रदेश की सभी सीमाओं को सील कर दिया गया है। और वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही है।

भाजपा की चुनावी नैया पार लगाने के लिए मध्य प्रदेश में चार नवंबर से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के धुआंधार चुनावी दौरे होंगे। प्रचार थमने तक 11 दिनों में मोदी प्रदेश में 14 चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे। इस बीच वह 14 नवंबर को इंदौर में एक रोड शो भी करेंगे। शहर और प्रदेश की शांति व्यवस्था की चुस्त दुरुस्त करने के लिए हमारे प्रदेश के पुलिस अफसर जी जान से ड्यूटी में लगे हुए हैं।

वाहनों की चेकिंग के दौरान पीरबाबा चेकिंग पोस्ट पर प्रधान आरक्षक नीलेश दुबे, सहायक उपनिरीक्षक वहाब खान, फॉरेस्ट गार्ड कमल कुमार दुबे, और नगर निगम से सुरेंद्र परोहा मौके पर मौजूद रहे।