मोदी सरकार देश के गरीब और कमजोर आय वर्ग के लोगों की मदद के लिए प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना चला रही हैं जिसके तहत देश के गरीब लोगों को फ्री में चावल गेहूं राशन मुहैया करा जाता है l हाल ही में भाजपा सरकार ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना में सरकार ने बदलाव करते हुए गेहूं की मात्रा कम तथा चावल की मात्रा बढ़ा दी है l
इन राज्यों में सरकार ने बदलाव किया है-👇
केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत मई से सितंबर तक मिलने वाले गेहूं के कोटे को कम कर दिया है। सरकार ने दिल्ली (Delhi), मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh), उत्तराखंड (Uttarakhand), गुजरात (Gujarat), उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh), बिहार (Bihar), केरल (Kerala) और पश्चिम बंगाल (West Bengal) में गेंहू के कोटे में कटौती करके चावल ज्यादा देने का फैसला किया है। वहीं सरकार ने यह भी फैसला लिया है कि बाकी बचे राज्यों के गेंहू और चावल के कोटे में किसी तरह का बदलाव नहीं किया जाएगा।
गेहूं की खरीद कम होने से उठाया गया यह कदम–
राशन के कोटे में गेहूं की मात्रा को कम किए जाने के लिए गेहूं की कम खरीद होना बताया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बार करीब 55 लाख मीट्रिक टन चावल पिछले साल के मुकाबले लोगों के बीच ज्यादा बांटा जाएगा। इतनी ही मात्रा में गेहूं की बचत होगी। सभी राज्यों/ केंद्र शासित प्रदेशों से दो चरण में सलाह के बाद यह फैसला लिया गया है।
